वाराणसी/ कज्जाकपुरा कोनिया मार्ग पर स्थित ताड़बीर बाबा मंदिर परिसर में स्थापित श्री बिल्वेश्वर महादेव के 14वें स्थापना दिवस महोत्सव पर मंगलवार को महारुद्राभिषेक व श्रृंगार महोत्सव का आयोजन किया गया। आचार्य मनीष पाण्डेय के आचार्यत्व में मंदिर के संस्थापक नागेंद्र कुमार वाजपेयी ने सपत्नीक महारुद्राभिषेक एवं पूजन सम्पन्न कराया। इस मौके पर मंदिर परिसर को भव्य रूप सजावट की गई थी जिसमें बेला, गुलाब और चमेली के खुशबूदार फूलों एवं विद्युत झालरों से सम्पूर्ण परिसर को सजाया गया सायंकाल लोकप्रिय भजन साम्राज्ञी सुश्री विदुषी वर्मा व श्रीमती गार्गी सारडा व हरनारायन सारडा टीम सहित विदुषी महिलाएं सीता बाजपेयी, शालिनी मिश्रा, निधि बाजपेयी, पूर्णिमा शुक्ला आदि ने संगीतमय भजनों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति की। रात्रि डमरू वादन के साथ विशेष आरती पंडित पुरुषोत्तम मिश्र पुजारी द्वारा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व काशी नरेश डॉ. विभूति नारायण सिंह जूदेव के दौहित्र कुंवर वल्लभ नारायण सिंह व कुंवर ईशान सिंह द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले गणमान्यजनों महंत बलविंदर सिंह संगत चेतन मठ डॉ प्रभु नारायण दुबे चैयरमेन सुधाकर शिक्षण संस्थान समूह, डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय प्राचार्य सुधाकर महिला पीजी कॉलेज, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता आईएएस भारत सरकार, रोटेरियन दिनेश गर्ग, प्रकाश अग्रवाल पूर्व मंडलाध्यक्ष लायंस क्लब, विपिन अग्रवाल महामंत्री श्री राम मशीनरी मार्केट, प्रोफेसर डॉ. मारुति नंदन तिवारी बीएचयू, समाजसेवी नीतू त्रिपाठी, डॉ. स्वप्निल सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर बीएचयू, प्रिंस व श्रीमती पूजा जायसवाल, धनंजय पाण्डेय, अतुल मिश्रा, ओमी शुक्ला समाजसेवी को श्री बिल्वेश्वर महादेव के स्मृति चिन्ह, रुद्राक्ष माला व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन नागेन्द्र कुमार बाजपेयी, स्वागत श्रीमती निधि बाजपेयी एवं धन्यवाद ज्ञापन आकृति बाजपेयी ने किया।
14 वें स्थापना दिवस पर भजनों से गूंजा श्री बिल्वेश्वर महादेव मंदिर
Previous Articleबीएचयू की प्रो. श्रद्धा सिंह हांगकांग में पढ़ेंगी शोध-पत्र
Related Posts
Add A Comment

