भीमपुरा, बलिया, 3 जून। थाना भीमपुरा पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के जेवरात एवं नकदी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीमपुरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 22 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसके घर की छत के रास्ते अंदर घुसकर आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना भीमपुरा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान शीतल कुमार उर्फ छोटू उर्फ रोमी निवासी ग्राम छिछोर, थाना हलधरपुर, जनपद बलिया का नाम प्रकाश में आया। बुधवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेवादा पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नथिया, तीन जोड़ी पायल तथा 1150 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट एवं अन्य मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रवि वर्मा, कांस्टेबल मनोज कुमार एवं आरक्षी रामभूषण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Previous Articleपुलिस वाहन पर चढ़कर रील बनाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

