भदोही:प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को चलाए जा रहे साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत श्री अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में व श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस द्वारा स्कूल,कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल लगाकर आम जनमानस को साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है ।
आज दिनांक 03.06.2026 को साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार गुप्ता का0 कन्हैया कुमार, का0 मान सिंह व का0 प्रभात चंद्र त्रिपाठी द्वारा रीड वेल लाईब्रेरी ज्ञानपुर में छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। अंजान नंबरों से आए कालों सावधानियां बरतने हेतु बताया गया तथा पंपलेट वितरित कर जानकारी दी गई। सोशल मीडिया साइटों का इस्तेमाल करते हुए विशेष सावधानी बरतने तथा अनजान नंबर से भेजें गए लिंक,APK FILES इत्यादि को न खोलने हेतु बताया गया। व्हाट्सऐप कॉलिंग के माध्यम से पैसे की मांग करना,अनचाहे लिंक भेज कर मोबाइल हैक करना अथवा वित्तीय फ्रॉड होने की दशा में हेल्पलाइन नंबर 1930 में cyber.gov.in के बारे में जानकारी दी गई।
उपरोक्त साइबर जागरूकता कार्यक्रम में रीड वेल लाईब्रेरी के 100 से अधिक छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में जनचौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।
भदोही पुलिस 🚔
“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें।”

