Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बलिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित

Friday, 5 June 2026, 19:24 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर बलिया पुलिस ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान

Friday, 5 June 2026, 19:23 IST

तलवार की धार से भी तेज होती है कलम की वार : सैयद सेराज अहमद ( लेखक, पत्रकार)

Friday, 5 June 2026, 19:22 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » टीजीटी परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
भदोही

टीजीटी परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

adminBy adminThursday, 4 June 2026, 18:11 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

भदोही, 03 जून 2026:– जनपद में आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। अधिकारियों ने ज्ञानपुर स्थित काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय तथा जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षा की स्थिति का अवलोकन किया तथा परीक्षार्थियों से भी संवाद स्थापित कर उनकी सुविधाओं एवं परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों तथा तैनात मजिस्ट्रेटों से परीक्षा संचालन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूर्णतः पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी बनाए रखी जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी अभ्यर्थियों को शांत एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध हो, जिससे वे बिना किसी व्यवधान के परीक्षा दे सकें।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रवेश व्यवस्था, पहचान पत्रों की जांच, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में संचालित होती मिली।

    प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक प्रथम पाली में परीक्षा में अभ्यर्थियों 2290, उपस्थित 1232, अनुपस्थित अभ्यर्थियों 1058 रहे। द्वितीय पाली में 1739 उपस्थित 1007, अनुपस्थित 732 अभ्यर्थी रहे। 

जनपद प्रशासन द्वारा टीजीटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा समाप्ति तक पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता अक्षुण्ण बनी रहे।

Views: 12
crime latest news news up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleखाद्य हानि से खाद्य नेतृत्व की ओर: दक्षिण एशिया के लिए अगला बड़ा अवसर है खाद्य प्रसंस्करण- श्री चिराग पासवान
Next Article राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बरवा भदोही द्वारा ग्राम भगवानपुर में ‘आउटरीच कैंप’ (स्वास्थ्य शिविर) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

Related Posts

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बलिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित

Friday, 5 June 2026, 19:24 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर बलिया पुलिस ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान

Friday, 5 June 2026, 19:23 IST

तलवार की धार से भी तेज होती है कलम की वार : सैयद सेराज अहमद ( लेखक, पत्रकार)

Friday, 5 June 2026, 19:22 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बलिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित

Friday, 5 June 2026, 19:24 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर बलिया पुलिस ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान

Friday, 5 June 2026, 19:23 IST

तलवार की धार से भी तेज होती है कलम की वार : सैयद सेराज अहमद ( लेखक, पत्रकार)

Friday, 5 June 2026, 19:22 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.