वाराणसी के लहरतारा स्थित bleck walnut शोरूम पर विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी का 54 वें जन्म दिवस पर 54 पौधों का वितरण किया गया है इस अवसर पर शोरूम के अधिष्ठाता विकास सेठ ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एवं मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर पौधों का वितरण किया गया और ग्राहकों को शपथ दिलाई गई उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से पेड़ों की कटाई की जा रही है उसके चलते आज का वातावरण मौसम की अनुकूल नहीं है इसलिए हम सभी को एक प्रण लेना चाहिए और एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण के संरक्षण के लिए उन पेड़ों की देखभाल भी करनी चाहिए इसलिए हम सभी ग्राहकों से अपील करते हैं कि कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए और पर्यावरण को बचाएं आज के दिन हमारी प्रतिष्ठान की तरफ से सभी कस्टमर को खरीदारी के साथ एक पौधा उपहार स्वरूप दिया जा रहा है जो विशेष छूट के साथ और साथ ही साथ उनका पर्यावरण को लेकर जागरूक भी किया गया इस अवसर पर विनायक मल्होत्रा केशव प्रसाद विकास सेठ राजेश कुमार आदि लोग मुख्य रूप से सम्मिलित रहे
विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री के 54 वें जन्म दिवस पर 54 पौधों का हुआ वितरण
Related Posts
Add A Comment

