बलिया, 05 जून 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बलिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत जनपदभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।
मिशन शक्ति टीमों ने कोचिंग संस्थानों, बाजारों तथा ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय तथा महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस टीमों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा ओटीपी साझा न करने के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दें।
इस अवसर पर “नारी शक्ति का करें सम्मान, तभी बनेगा देश महान” का संदेश देते हुए महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति समाज को संवेदनशील बनाने का आह्वान किया गया।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बलिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित
Related Posts
Add A Comment

