र्भांवरकोल (गाजीपुर ) दैनिक दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रानीपुर एवं शेरपुर ग्राम सभा में विभिन्न सामाजिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सांसद घोसी अतुल राय ने मुख्य रूप से सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, बुजुर्गों, युवाओं एवं क्षेत्र के सम्मानित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को बेहद करीब से सुना। कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा सामाजिक सहभागिता पर विस्तृत चर्चा की गई।
जनसभा को संबोधित करते हुए अतुल राय ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को समझना ही किसी भी जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व होता है। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया। रानीपुर और शेरपुर में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समर्थकों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भी अपने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जरूरी मुद्दों को उनके समक्ष रखा और जल्द से जल्द उनके समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।
जनसंपर्क और विकास संवाद को मिली नई गति रानीपुर और शेरपुर में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
Related Posts
Add A Comment

