ओबरा (सोनभद्र)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सोनभद्र जिला के ओबरा तहसील का एक दिवसीय तहसील अभ्यास वर्ग शनिवार को बी एम एस कार्यालय सभागार ओबरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में ओबरा तहसील के अंतर्गत आने वाले 4 नगरों के 18 शैक्षणिक संस्थानों की इकाइयों से आए लगभग 100 छात्र कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया और परिषद की रचनात्मक, संगठनात्मक एवं कार्यक्रमात्मक कार्यप्रणाली से रूबरू हुए। अभ्यास वर्ग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक पुनर्रचना व व्यक्ति निर्माण के माध्यम से अपने अंतिम लक्ष्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। परिषद के कार्य समाज में प्रभावी और परिणामकारी बन सकें, इसी उद्देश्य को लेकर समय-समय पर विभिन्न स्तरों पर बैठक, प्रवास और अभ्यास वर्गों की व्यवस्था विकसित की गई है। इस वर्ग के माध्यम से जिला में वर्षभर कार्य करने की पूर्ण कार्यपद्धति एवं आगामी रूपरेखा तय की गई। इस एक दिवसीय अभ्यास वर्ग के दौरान कुल 5 महत्वपूर्ण सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र कार्यकर्ताओं को वैचारिक और व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित किया गया। प्रथम सत्र -परिषद की सैद्धांतिक भूमिका। द्वितीय सत्र- छात्र संगठन की कार्यपद्धति।तृतीय सत्र- संपर्क, संवाद और कार्यकर्ताओं का प्रवास। चतुर्थ सत्र-परिसर कार्य, आयाम कार्य एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां। पंचम सत्र- विमर्श निर्माण एवं अंत में भव्य समारोप सत्र। अभ्यास वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संगठन मंत्री विवेक जी उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं को राष्ट्र हित में अपनी ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन निषाद जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उनके कर्तव्यों की जानकारी दी। इस दौरान जिला संयोजक ललितेश मिश्र, तहसील संयोजक राजबली साहनी और विभाग संयोजक सौरभ सिंह पंकज की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से रही।
इन कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्था संचालन में संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनमोल सोनी, मृगांक दुबे, राहुल जलान, आशुतोष, अनमोल सेठ, अनिकेत राय, सुजीत, शिवम अग्रहरी, शिवम सिन्हा, विश्वजीत, अभय प्रताप सिंह एवं नील प्रताप सहित भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
अभाविप का एक दिवसीय तहसील अभ्यास वर्ग संपन्न, 100 छात्र कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण
Related Posts
Add A Comment

