Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य
सोनभद्र

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

adminBy adminSaturday, 6 June 2026, 18:47 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

अनपरा (सोनभद्र) 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर अनपरा तापीय परियोजना के बताप विद्युत गृह (BTPS) के कंप्रेशर साईट के परिसर में प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सराहनीय अभियान की कमान मुख्य अतिथि और परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) इंजीनियर अजय कुमार ने संभाली, जबकि पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य अभियंता इंजीनियर चंद्र प्रकाश के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत विद्युत गृह परिसर, प्रशासनिक भवनों के आस-पास और आवासीय कॉलोनियों में आम,बेल,जामुन, और गुलमोहर जैसी विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। पौधरोपण के उपरांत पौधेरोपण स्थल में उपस्थित अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अजय कुमार ने पर्यावरण संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा पर्यावरण की रक्षा करना किसी एक व्यक्ति, विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का परम नैतिक कर्तव्य है। आज औद्योगिक विकास जितनी तेजी से हो रहा है, उतनी ही तेजी से हमें प्रकृति का संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना होगा। यह समय की सबसे बड़ी मांग है। यदि हम आज सजग नहीं हुए, तो हमारी आने वाली पीढ़ियों को इसके बेहद गंभीर और भयानक परिणाम भुगतने होंगे।कार्यक्रम के मार्गदर्शक और मुख्य अभियंता महाप्रबंधक इंजीनियर चंद्र प्रकाश ने अपने संबोधन में व्यावहारिक पहलुओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनपरा तापीय परियोजना राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बिजली उत्पादन कर रिकॉर्ड तो बना ही रही है, लेकिन हमारा लक्ष्य पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखना भी है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा, सिर्फ पौधा लगा देना ही काफी नहीं है। असली चुनौती उन्हें जीवित रखने और उनकी उचित देखरेख करने की है। हमें हर पौधे को एक अभिभावक की तरह पालना होगा। इस वृहद अभियान में परियोजना के पूर्व महाप्रबंधक इं आर सी श्रीवास्तव, इं एस एन मिश्रा (महाप्रबंधक प्रशासन ), इं डी के सिंह महाप्रबंधक अताप, इं निशीथ शर्मा महाप्रबंधक जानपद, इं विजय कुमार दिनकर अधीक्षण अभियंता, इं कुमार गौरव (SE सिविल ), इं उमेश कुमार पाण्डेय, इं विजय प्रताप यादव, इं बलराम गौड़, इं अभिषेक कुमार सिंह, इं असुरजीत शर्मा, इं प्रवीण कश्यप, इं विष्णु देव झा, सुजीत सोनी, प्रशांत उपाध्याय, राजाराम समेत काफ़ी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने और सिंगल-यूज प्लास्टिक का त्याग करने की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने घरों और कार्यस्थलों के आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे। परियोजना प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ आज तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले आगामी मानसून सत्र में पूरी परियोजना और इसकी आवासीय कॉलोनियों में सघन पौधरोपण कर ग्रीन बेल्ट (हरित पट्टी) को और अधिक मजबूत और सघन बनाया जाएगा।

Views: 11
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleचोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
Next Article ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Related Posts

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST

सोनभद्र विश्व पर्यावरण दिवस पर आरण्यक फाउंडेशन का सीड बॉल थ्रो अभियान, हरित आवरण बढ़ाने का अनूठा प्रयास

Saturday, 6 June 2026, 18:45 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.