Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » यूसुफपुर स्टेशन के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डीआरएम ने किया निरीक्षण
गाजीपुर

यूसुफपुर स्टेशन के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डीआरएम ने किया निरीक्षण

adminBy adminSunday, 7 June 2026, 18:21 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने शनिवार को गाजीपुर-बलिया रेलखंड के यूसुफपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने विभिन्न ट्रेनों के ठहराव सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उनके समक्ष रखीं।।

विशेष ट्रेन से दोपहर करीब दो बजे यूसुफपुर स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, शौचालय एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने नव निर्मित प्रतीक्षालय का भी अवलोकन किया और उसमें अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने पैनल रूम, रिले रूम, बैटरी रूम एवं पीआरएस रूम की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्टेशन का नाम हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू तीनों भाषाओं में प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए।।

डीआरएम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया की नियमित सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही वर्तमान एनाउंसमेंट सिस्टम को अधिक उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश भी दिया।।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपकर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों तथा सप्ताह में दो दिन संचालित होने वाली बलिया-दिल्ली ट्रेन के यूसुफपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग की। इसके अतिरिक्त प्लेटफॉर्म संख्या-2 एवं 3 पर यात्री शेड निर्माण, कोच इंडिकेशन सिस्टम की स्थापना तथा पूछताछ केंद्र शुरू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।।

डीआरएम आशीष जैन ने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की मांगों के समाधान के लिए रेलवे हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।।

निरीक्षण के दौरान परिचालन, सिग्नल, इंजीनियरिंग, वाणिज्य सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।।

Views: 10
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleगाजीपुर पुलिस का “ऑपरेशन वज्रपात” जारी, 49 आपराधिक गैंग चिन्हित
Next Article डॉक्टर लोहिया का राजनीतिक दर्शन समाजवाद, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, विकेंद्रीकरण तथा समानता पर आधारित : ध्रुवराज यादव

Related Posts

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.