वाराणसी के पूज्य प्रेम दास बाल संस्कार आश्रम महेशपुर पंचायत भवन इंडस्ट्रियल स्टेट वाराणसी में श्री पुरुषोत्तम मास महात्म्य एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन दिनांक 17 5.2026 दिन रविवार से 15 6.2026 दिन सोमवार तक आयोजित है जिसमें सानिध्य मानस मर्मज्ञ महंत बाबा डॉक्टर प्रेम दास जी महाराज वेदांताचार्य योगतन्त्राचार्य पीएचडी योगतन्त्रम द्वारा श्री पुरुषोत्तम मास महात्म्य एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ किया जा रहा है जिसके मुख्य यजमान हर्षित मिश्रा कृष्णा मिश्रा अविनाश गौड़ संध्या जायसवाल एवं अवधेश जायसवाल रहे इस अवसर पर यजमान द्वारा नंद उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बाल गोपाल को लेकर मथुरा में कृष्ण के जन्म उत्सव पर जमुना नदी से वासुदेव जी गोकुल में मथुरा नदी से लेकर गोकुल में पहुंचाया जिसके साथ ही सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष भजन कीर्तन कर चल रहे थे साथ ही मानस मर्मज्ञ महंत बाबा डॉक्टर प्रेमदास जी महाराज एवं बाल गोपाल के ऊपर भक्तों द्वारा पुष्प की वर्षा की जा रही थी ऐसा मनोरम दृश्य देखकर सम्मिलित भक्तों का जन सैलाब जयकारों के साथ उमड़ पड़ा यमुना से चलकर सभी भक्त बाल संस्कार आश्रम पहुंचे जहां पर महंत बाबा डॉक्टर प्रेम दास जी महाराज द्वारा सभी भक्तों में कथा का रसपान कराते हुए आशीर्वाद दिया और कथा के रहस्य को समझाया इसके पश्चात सभी भक्तों दही मक्खन मिष्ठान मालपुआ फलाहार प्रभु के चरणों में अर्पित किया साथ ही महिलाओं द्वारा भजन एवं सोहर गीत गाए गए तथा कथा समाप्त होने पर सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया
श्री पुरुषोत्तम मास महात्म्य एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ पर हुआ नंद उत्सव
Related Posts
Add A Comment

