निगोहां के रामपुर गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश के बाद ही मुख्य मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई। गांव के मुख्य रास्ते पर पानी भर जाने से राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे पानी निकासी के लिए डाली गई पाइप लाइन पिछले काफी समय से चोक पड़ी है। इसके चलते बारिश का पानी निकल नहीं पाता और पूरे मार्ग पर भर जाता है। स्थिति यह है कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बरसात शुरू होते ही यह समस्या हर वर्ष सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से चोक पड़ी पाइप लाइन की तत्काल सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।
हल्की बारिश में ही जलमग्न हुआ रामपुर का मुख्य मार्गग्रामीण परेशान,नहीं हो रहा समाधान
Related Posts
Add A Comment

