खेजुरी, बलिया। थाना खेजुरी पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भरत पासवान पुत्र जदु पासवान उर्फ जदुनन्दन पासवान निवासी करम्मर, थाना खेजुरी, जनपद बलिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 11 जून 2026 को वादी द्वारा थाना खेजुरी में तहरीर दी गई थी कि अभियुक्तों ने दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और मड़ई तोड़ दी। विरोध करने पर वादी और उसकी पुत्री के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें दोनों को चोटें आईं। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री रजनीश कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत खेजुरी पुलिस को यह सफलता मिली।
13 जून 2026 को उपनिरीक्षक अभिषेक यादव मय पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम करम्मर से अभियुक्त भरत पासवान को करीब सुबह 9:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, कांस्टेबल धीरज लव कुमार और रिजर्व कांस्टेबल अमरजीत यादव शामिल रहे।

