(गाजीपुर)। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (भाग्रापए) तहसील मुहम्मदाबाद इकाई ने संगठन की एकता, सौहार्द और मजबूती बनाए रखने पर बल देते हुए सभी सदस्यों से आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भाग्रापए का प्रत्येक सदस्य संगठन का अभिन्न हिस्सा है और सभी का सम्मान समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी विश्वास, सहयोग और अनुशासन पर निर्भर करती है। ऐसे में सभी सदस्यों को मिल-जुलकर संगठन हित में कार्य करना चाहिए।
पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसी सदस्य को किसी साथी से कोई शिकायत या मतभेद हो तो उसे आपसी संवाद के माध्यम से दूर करने का प्रयास करना चाहिए। किसी की पीठ पीछे शिकायत करना संगठनात्मक संस्कृति के अनुरूप नहीं है। साथ ही उन्होंने सदस्यों से अपील की कि जब तक कोई बात स्वयं न सुन लें, तब तक उस पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार की प्रतिक्रिया दें।
उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों और सकारात्मक कार्यों को समाज के सामने प्रमुखता से रखना चाहिए। वहीं यदि संगठन में कोई कमी दिखाई देती है तो उसे संगठन की बैठकों में रचनात्मक तरीके से उठाया जाए, ताकि उसका समाधान निकालकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। कुछ लोग संगठन को कमजोर करने अथवा सदस्यों के बीच दूरी पैदा करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन सभी सदस्यों को एकजुट रहकर ऐसी चुनौतियों का सामना करना होगा।
अंत में सभी पत्रकार साथियों से संगठन की गरिमा, एकता और मजबूती बनाए रखने का संकल्प लेने तथा पत्रकार हितों की रक्षा एवं संगठन के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।
पत्रकारों की एकता और संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत : भाग्रापए
Previous Articleसेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न
Related Posts
Add A Comment

