गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने राजकीय सिटी इंटर कॉलेज परिसर में निर्मित नवीन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। भवन का हैंडओवर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर किया जाना है, जिसके तहत उन्होंने निर्माण कार्य का सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान भवन में कुछ कमियां पाई गईं, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को 15 दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित होने के बाद ही भवन का हैंडओवर किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
नवीन डीआईओएस कार्यालय में मिलीं कमियां, 15 दिन में सुधार के निर्देश
Related Posts
Add A Comment

