बलिया: एसपी ओमवीर सिंह ने उपनिरीक्षक भर्ती-2025 के DV/PST तैयारियों का किया निरीक्षण
बलिया, 15 जून। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने सोमवार को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की तैयारियों का जायजा लिया।
पुलिस लाइन में बनाए गए DV/PST हॉल का निरीक्षण करते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
बताया गया कि चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू होकर 17 जून 2026 तक चलेगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के पीआरओ श्री चन्द्रभाष्कर द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक श्री राम बेलास सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बलिया: एसपी ओमवीर सिंह ने उपनिरीक्षक भर्ती-2025 के DV/PST तैयारियों का किया निरीक्षण
Related Posts
Add A Comment

