मोहनलालगंज, लखनऊ सिसेंडी कस्बे में स्थित प्राचीन श्री वृद्धेश्वर महादेव बुढ़वा बाबा मंदिर में आयोजित नंदी बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरे कस्बे में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और “हर-हर महादेव” तथा “बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य यजमान जगदीश मिश्रा रहे। वैदिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन विद्वान आचार्य गोपाल जी शास्त्री के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था। पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों के बाद मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।सजाए गए धार्मिक ध्वज, भजन-कीर्तन और भगवान शिव के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा कस्बा सिसेंडी के प्रमुख मार्गों एवं विभिन्न मंदिरों तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया तथा श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए।शोभायात्रा के पुनः मंदिर परिसर पहुंचने पर नंदी बाबा की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार श्री गोपाल शास्त्री महराज के द्वारा और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने नंदी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। साथ ही शोभायात्रा के बाद वृद्धेश्वर महादेव बुढवा बाबा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पूड़ी सब्जी बूंदी व खीर हलुवा व पने का वितरण किया गया जिसमें गांव क्षेत्र के तमाम भक्तों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया व प्रसाद खाकर लोगो ने भगवान के प्रसाद की सराहना की कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी पंडित विपिन बिहारी, बोधा सिंह,अभिलाष दीक्षित पत्रकार बहादुर सिंह, मनोज शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार ललित दीक्षित, बब्बू शुक्ला, सुरेश सिंह, प्रदीप सिंह, राकेश जायसवाल सुनील चौरसिया, जीतू सिंह, प्रदीप गुप्ता, राजू साहू, विवेक सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा, अनूप दीक्षित,विवेक सोनी अनिल सिंह, श्याम प्रकाश दीक्षित, दिलीप सिंह, अनुराग दीक्षित, राजेश मिश्रा सोनू द्विवेदी कान्हा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। आयोजन के सफल संपादन पर मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
श्री वृद्धेश्वर महादेव मंदिर से निकली नंदी बाबा प्राण प्रतिष्ठा की भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
Related Posts
Add A Comment

