गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की। इस दौरान पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में महिलाओं की शिकायतें सुनी गईं।
सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिला आयोग घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, मारपीट तथा अन्य प्रकार के महिला उत्पीड़न के मामलों में पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।
जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न से जुड़े कुल 11 प्रकरणों की सुनवाई की गई। आयोग की सदस्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निस्तारण एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर, महिला थाना प्रभारी नीतू मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास अभय कुमार, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, 11 मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
Related Posts
Add A Comment

