वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के थाना सारनाथ पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, कई जिंदा व खोखा कारतूस तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 की रात थाना सारनाथ पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बुलेट सवार व्यक्ति अवैध शस्त्र और कारतूस लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के हृदयपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बृजेश मिश्रा पुत्र कमलेश चन्द्र मिश्रा, निवासी हीरामनपुर, थाना सारनाथ, वाराणसी के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 अवैध पिस्टल 32 बोर, 04 जिंदा कारतूस 32 बोर, 07 खोखा कारतूस 32 बोर, 01 जिंदा कारतूस 9 एमएम तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।
इस संबंध में थाना सारनाथ में मु0अ0सं0 0326/2026 के तहत धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सारनाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Previous Articleवाराणसी कैंट जीआरपी-आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 150 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 75 लाख रुपये
Next Article श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन
Related Posts
Add A Comment

