रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में गो-तस्करी के सिंडिकेट के खिलाफ सोनभद्र पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक हाथ लगी है। थाना रायपुर, पन्नूगंज, कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बुधवार-गुरुवार (17/18 जून) की दरमियानी रात एक दुस्साहसिक और आमने-सामने की मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य तस्कर विकास यादव समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसी कार्रवाई में खुद को घिरता देख तस्करों ने सीधे टीम पर गोलियां बरसाईं, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध असलहे, कारतूस और तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गोवंशों से लदी पिकअप बरामद की है। यह पूरी कार्रवाई सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक वर्मा के क्राइम-फ्री सोनभद्र अभियान के तहत की गई। पुलिस को पिछले काफी समय से इनपुट मिल रहे थे कि चंदौली और बिहार के रास्ते एक बड़ा गिरोह गोवंशों की तस्करी में लिप्त है।
समय रात करीब 1:30 बजे मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि तस्कर एक पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक गोवंशों को लादकर मधुपुर-नौगढ़-चकरघट्टा मार्ग के रास्ते बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले हैं। बैरियर और जाल सूचना मिलते ही तीन थानों की फोर्स और एसओजी ने तत्परता दिखाई। थाना रायपुर क्षेत्र के सारसोत के पास आनन-फानन में भारी बैरियर लगाकर रास्ते को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया। पहली मुठभेड़ कुछ ही देर में तेज रफ्तार संदिग्ध पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने टॉर्च और हेडलाइट की रोशनी से रुकने का इशारा किया, लेकिन खुद को चारों तरफ से घिरता देख वाहन सवार तस्करों ने गाड़ी रोकने के बजाय सीधे पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।
तस्करों की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने के बाद पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला और अपनी जान की परवाह न करते हुए घेरा कड़ा कर दिया। पुलिस की सटीक जवाबी फायरिंग में मुख्य सरगना विकास यादव और उसका साथी मेराज कुरैशी पैर में गोली लगने से जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए इन दोनों को और इनके तीसरे साथी को मौके से दबोच लिया।तस्करों के रूट की सटीक जानकारी मिलते ही सारसोत बॉर्डर पर तीन थानों की पुलिस और एसओजी ने बैरियर लगाकर मोर्चा संभाला। संदेहास्पद पिकअप को रोकने पर तस्करों ने पुलिस पर सीधे गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में 50 हजारी इनामी समेत 2 तस्कर गोली लगने से घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया, जहाँ सदर क्षेत्राधिकारी (CO) राज ने पहुंचकर सुरक्षा और इलाज का जायजा लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों का नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर फैला हुआ था। पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है। विकास यादव (मुख्य सरगना) पुत्र बुट्टन यादव, निवासी झरिया, थाना चैनपुर, जिला कैमूर (बिहार) इस शातिर अपराधी पर सोनभद्र पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मेराज कुरैशी पुत्र अकबर कुरैशी, निवासी चैनपुर, जिला कैमूर (बिहार)। विजय प्रताप यादव उर्फ वकील यादव निवासी हथिनी, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली (उत्तर प्रदेश)। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से 315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस (चले हुए कारतूस) बरामद किए गए। इसके साथ ही महिंद्रा पिकअप गाड़ी से छह गोवंश अत्यंत क्रूरता से बंधे हुए बरामद हुए, जिन्हें वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। जिला अस्पताल लोढ़ी में घायल बदमाशों के इलाज की निगरानी खुद सदर क्षेत्राधिकारी (CO) राज कर रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों को मुस्तैदी से इलाज के निर्देश दिए हैं। पूछताछ में तस्करों ने कबूल किया है कि वे काफी समय से इस रूट का इस्तेमाल कर गोवंशों को बिहार की मंडियों और वधशालाओं में ऊंचे दामों पर बेचते थे। मुख्य अभियुक्त विकास यादव पर सोनभद्र, चंदौली समेत यूपी और बिहार के कई जिलों में गो-तस्करी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले जैसी गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इस बड़ी कामयाबी के बाद थाना रायपुर में इन अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट तथा उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जान हथेली पर रखकर इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली संयुक्त पुलिस और एसओजी टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। एसपी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि सोनभद्र की सीमा के भीतर किसी भी प्रकार के संगठित अपराध या गो-तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ यह जीरो टॉलरेंस एक्शन लगातार जारी रहेगा।
सोनभद्र एनकाउंटर पुलिस और SOG की संयुक्त घेराबंदी में 50 हजारी इनामी विकास यादव समेत 3 गो-तस्कर गिरफ्तार, दो को लगी गोली
Related Posts
Add A Comment

