दृष्टि उजागर संवाददाता भांवरकोल। (गाजीपुर) दैनिक दृष्टि उजागर क्षेत्र के बाठा गांव के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान राजेश गुप्ता उर्फ रुखी (40 वर्ष) पुत्र अशोक गुप्ता, निवासी कोटवा बाजार नरही थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मृतक के पिता अशोक गुप्ता मौके पर पहुंचे और शव कि पुष्टि कि और उन्होंने बताया कि उनका पुत्र शुक्रवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा था।
घटना की सूचना मिलते ही भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय जी का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

