रसडा़(बलिया) डॉ भीमराव अंबेडकर क्रिकेट प्रतियोगिता सुल्तानपुर रसडा़ बलिया में आयोजित की गई। फाइनल मुकाबला जगदीशपुर (सुल्तानपुर) और सिधवल के बीच हुआ। जिसमें सिधवल बनी विजेता और जगदीशपुर हुई उपविजेता। मुकाबले में 120 रन और 8 विकेट लेने वाले को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया और 163 रन 6 विकेट लेने वाले युवराज को मैन ऑफ द सीरीज बनाया गया। उक्त प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जावेद अंसारी जाम ने विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी प्रदान की । ट्रॉफी पाते ही खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि अंसारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा आप लोग बेहतर किए हैं और इसी तरह संघर्ष करते रहे आगे और मुकाम हासिल करेंगे ।आयोजन के अध्यक्ष कृष्णा कुमार, उपाध्यक्ष राजु कुमार, कमेटी के सदस्य अभिषेक,अभिजीत,हिमांशु,प्रियांशु,प्रितम,अंकुश,पवन,अभिषेक,अंजनी, रितेश, रेहान इत्यादि ने खिलाड़ियों से परिचय प्रात कर उन्हें शुभकामना दी।
Related Posts
Add A Comment

