(गाजीपुर)। स्थानीय विकासखंड परिसर में रविवार प्रातः 6 बजे 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख आनंद राय उर्फ मुन्ना राय तथा नवागत खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद के संयुक्त नेतृत्व एवं योग प्रशिक्षक पारसनाथ यादव की देखरेख में आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
योग दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, सिद्धिकरण, हृदयदास आसन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक पारसनाथ यादव ने योगाभ्यास कराते हुए इसके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि “योग” शब्द का अर्थ है जुड़ना। योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक-दूसरे से जोड़ता है। आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग मानसिक शांति एवं शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है।
वहीं नवागत खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर रोगमुक्त रहता है, बल्कि व्यक्ति की एकाग्रता, कार्यक्षमता और सकारात्मक सोच में भी वृद्धि होती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि योग को केवल एक दिवस के आयोजन तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अजय मिश्रा, बीएमएम विनोद यादव, बीईओ रविंद्र कुमार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा, कृषि अधिकारी शिवशंकर वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी सोमनाथ शुक्ला, अजीत गौतम, शशिकांत, पंकज तिवारी, नीतू सिंह, रवि प्रकाश, रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष सुधीर राय, वीर बहादुर, विपुल श्रीवास्तव, पंकज यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भांवरकोल ब्लॉक परिसर में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, प्रमुख व बीडीओ ने दिलाया नियमित योग का संकल्प
Related Posts
Add A Comment

