सोनभद्र (रेणुकूट) तारीख 26 जून, 2026
सोनभद्र। कभी अपनी भव्यता, सुशासन और जन-सेवा के लिए स्वर्ग पंचायत कही जाने वाली रेणुकूट नगर पंचायत आज कथित भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और प्रशासनिक घोर लापरवाही का अखाड़ा बन चुकी है। सबसे शर्मनाक और हैरान करने वाली स्थिति वार्ड नंबर 13 स्थित मोदी जी की गली/कॉलोनी की है। जहां देश के प्रधानमंत्री के नाम पर बनी गली में ही विकास पूरी तरह ठप है। पिछले एक साल से चल रहा तथाकथित निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका और सड़कों को बेरहमी से खोदकर लावारिस छोड़ दिया गया है, जिससे स्थानीय जनता जनार्दन का जीना मुहाल हो चुका है। जब मीडिया टीम ने मौके पर जाकर जमीनी हकीकत टटोली, तो स्थानीय निवासियों का दर्द और आक्रोश बांध तोड़कर बाहर आ गया। वार्ड के लोगों ने सीधे और गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय स्तर पर यह बात हवा की तरह फैल चुकी है कि संबंधित ठेकेदार को समय पर कमीशन और भुगतान (पैसा) नहीं मिला, जिसके कारण वह काम को बीच में ही अधूरा छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जनता साफ पूछ रही है कि यदि इस सड़क और नाली निर्माण के लिए सरकारी बजट पास हुआ था, तो वह सरकारी धन आखिर किसकी जेब में गया? क्या उस बजट को अफसरों और नेताओं की निजी व्यवस्थाओं में ठिकाने लगा दिया गया है। इस पूरे प्रकरण में सबसे ज्यादा निंदनीय रवैया वर्तमान नगर पंचायत प्रशासन और उसके शीर्ष नेतृत्व का देखने को मिल रहा है। जनता का सीधा और बेबाक आरोप है कि अधिशासी अधिकारी (EO) और चेयरमैन साहिबा अपनी ही सुख-सुविधाओं, चमचमाती गाड़ियों और बंद वातानुकूलित कमरों की व्यवस्थाओं में मस्त हैं।
धरातल पर आम जनता कीचड़, धूल, खुदी हुई जानलेवा सड़कों और बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। वार्ड नंबर 13 की इस बदहाली को देखकर आज रेणुकूट की जनता भावुक भी है और आक्रोशित भी। लोग खुलेआम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निशा बबलू सिंह के कार्यकाल को याद कर रहे हैं, जब जनता की समस्याओं की तुरंत सुनवाई होती थी। इसी बीच जनता का दर्द एक और गहरे जख्म पर जाकर फूटा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता की चौबीसों घंटे निस्वार्थ सेवा करने वाले जुझारू नेता शिव प्रताप सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। समाज और जनता की भलाई के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले उस मसीहा के हत्यारों को आखिर अब तक कड़ी सजा क्यों नहीं मिली? जनता की सेवा करने वालों को कब मिलेगा इंसाफ। आज जब वर्तमान प्रशासन में जनता की परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है, तब रेणुकूट की जनता एक सुर में पूर्व चेयरमैन बबलू और निशा सिंह के सेवाभाव को पुकार रही है, क्योंकि आज भी आम जनता की हर छोटी-बड़ी परेशानी में वही खड़े नजर आते हैं। यह गंभीर लापरवाही केवल एक गली की दुर्दशा की कहानी नहीं है, बल्कि यह पूरे रेणुकूट नगर पंचायत की भ्रष्ट कार्यप्रणाली की पोल खोलती है। क्षेत्र के सजग नागरिकों और वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं ने पुरजोर मांग की है कि सोनभद्र के जिलाधिकारी (DM) और अन्य आला अधिकारी इस पूरे टेंडर, घोटाले और निर्माण कार्य की फाइल खोलें, इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाएं और दोषियों पर तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाए। इस बदहाली, कीचड़, भ्रष्टाचार और जनता की पुकार को उजागर करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यदि आप भी मानते हैं कि जनहित में और शिवप्रताप सिंह जी के इंसाफ के लिए उठाई गई यह आवाज बिल्कुल सही है।
रेणुकूट नप में स्वर्ग के नाम पर नरक जैसी बदहाली, मोदी जी की गली में थमा विकास, न्याय के लिए तरस रही जनता।
Related Posts
Add A Comment

