Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पीएम को पत्र भेजकर छपरा-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट एक्प्रेस का रसड़ा में ठहराव की मांग

Saturday, 27 June 2026, 20:37 IST

थाना समाधान दिवस में 94 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, 13 मामलों का मौके पर निस्तारण

Saturday, 27 June 2026, 20:35 IST

एपेक्स स्कूल के समर कैंप में बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Saturday, 27 June 2026, 20:34 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्र में हर्षोल्लास के साथ मना हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस, राष्ट्र चेतना और समरसता का दिया संदेश
सोनभद्र

सोनभद्र में हर्षोल्लास के साथ मना हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस, राष्ट्र चेतना और समरसता का दिया संदेश

adminBy adminSaturday, 27 June 2026, 20:21 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) सोनभद्र नगर द्वारा हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव के अनुक्रम में शनिवार को स्थानीय रामलीला मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उत्सव को पूरे नगर में अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें भारी संख्या में स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत और गरिमामयी ढंग से हुई। मंचासीन अतिथियों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार (डॉक्टर साहब) और द्वितीय सरसंघचालक परम पूजनीय गुरुजी (माधव सदाशिव गोलवलकर) के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत एकल गीत और प्रेरणादायी अमृत वचन के वाचन के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित रहे।अंगराज (प्रांत संघ चालक), हर्ष अग्रवाल (जिला संघ चालक)
संगम (नगर संघ चालक), कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रांत संघ चालक अंगराज ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में ‘हिंदू साम्राज्य दिवस’ के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा हिंदू साम्राज्य दिवस केवल एक ऐतिहासिक घटना या उत्सव नहीं है, बल्कि यह स्वराज्य, आत्मगौरव, सुदृढ़ संगठन और राष्ट्रचेतना को जगाने वाला एक प्रेरणादायी पर्व है। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास की वह स्वर्णिम और गौरवशाली घटना है, जिसने तत्कालीन निराशा के घोर वातावरण में हिंदू समाज के भीतर अद्वितीय आत्मविश्वास का संचार किया और हिंदवी स्वराज्य की नींव रखी। उन्होंने शिवाजी महाराज के सुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पराक्रम, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के बल पर राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा की। महिलाओं के सम्मान, न्यायपूर्ण शासन, अनुशासित सेना और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की उनकी नीति आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक और अनुकरणीय है। प्रांत संघ चालक ने उपस्थित सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज में संगठन, सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के कार्यों को और तेज करें। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्र निर्माण के इस महाभियान से जोड़ा जाए।
इस भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कार्यवाह दिनेश ने किया। कार्यक्रम का समापन संघ की पारंपरिक प्रार्थना के साथ अनुशासित ढंग से हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख दायित्ववान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं। सह नगर संघ चालक संतोष, विभाग स्तर से रामलगन, अवध, नीरज,
जिला टोली जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन, जिला प्रचार प्रमुख नीरज, नगर टोली नगर कार्यवाह विश्वनाथ, सह नगर कार्यवाह अनिल, नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, नगर व्यवस्था प्रमुख जे.बी. सिंह, नगर शारीरिक प्रमुख नीतीश, नगर व्यवस्था प्रमुख जंग बहादुर, नगर बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार, विद्यार्थी कार्य महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख आशुतोष, विद्यार्थी कार्य प्रमुख अंकित,अन्य गणमान्य विनय, बच्चन, ललित, विनोद, नित्यानंद, पवन, धीरज, सत्यम सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक।

Views: 12
crime latest news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleकरीमुद्दीनपुर थाने में लगा समाधान दिवस, राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने सुनी जनता की फरियाद।।
Next Article ओबरा में अकीदत व आपसी सौहार्द के साथ निकला मोहर्रम का ताजिया जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत

Related Posts

पीएम को पत्र भेजकर छपरा-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट एक्प्रेस का रसड़ा में ठहराव की मांग

Saturday, 27 June 2026, 20:37 IST

थाना समाधान दिवस में 94 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, 13 मामलों का मौके पर निस्तारण

Saturday, 27 June 2026, 20:35 IST

एपेक्स स्कूल के समर कैंप में बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Saturday, 27 June 2026, 20:34 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पीएम को पत्र भेजकर छपरा-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट एक्प्रेस का रसड़ा में ठहराव की मांग

Saturday, 27 June 2026, 20:37 IST

थाना समाधान दिवस में 94 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, 13 मामलों का मौके पर निस्तारण

Saturday, 27 June 2026, 20:35 IST

एपेक्स स्कूल के समर कैंप में बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Saturday, 27 June 2026, 20:34 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.