रेणुकूट (सोनभद्र) जब भी सोनभद्र के रेणुकूट क्षेत्र में कोई गरीब, बेसहारा या पीड़ित व्यक्ति तकलीफ में होता है, तो उसकी उम्मीद की आखिरी किरण के रूप में एक नाम सबसे पहले जुबां पर आता है। समाज सेवा और जन-सरोकार के प्रति समर्पित विजय प्रताप सिंह डब्लू भाई। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा में चौबीसों घंटे तत्पर रहने वाले डब्लू भाई और उनकी टीम ने एक बार फिर एक बेबस परिवार की जिंदगी बचाने के लिए एक बड़ी मानवीय मुहिम की शुरुआत की है। यह मर्मस्पर्शी मामला रेणुकूट क्षेत्र के ग्राम लभरी का है, जहां एक होनहार युवा साथी संजय यादव इस वक्त अपनी जिंदगी और मौत के बीच बेहद गंभीर अवस्था में बिस्तर पर संघर्ष कर रहा है। पीड़ित संजय यादव अपने परिवार का इकलौता चिराग है,जिस पर पूरे घर की उम्मीदें टिकी हैं। परिजनों ने उसकी जान बचाने के लिए अब तक अपनी जमा-पूंजी और कर्ज मिलाकर लगभग 25 लाख रुपये इलाज में लगा दिए हैं। डॉक्टरों के अथक प्रयास से बीच में उनकी तबीयत में कुछ सुधार तो हुआ था, लेकिन अचानक शरीर में एक गंभीर इंफेक्शन (संक्रमण) फैल जाने के कारण स्थिति एक बार फिर बेहद नाजुक और चिंताजनक बन गई है।असहनीय पीड़ा से गुजर रहे संजय यादव ने स्वयं फोन कर मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद टीम निशा बबलू सिंह के सदस्य तत्काल उनके पैतृक गांव लभरी स्थित आवास पर पहुंचे। टीम के सदस्यों ने जब संजय की जमीनी स्थिति देखी, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। संजय इस वक्त पूरी तरह बिस्तर पर लाचार हैं। उनका उठना-बैठना बंद हो चुका है और मलमूत्र तक बिस्तर पर ही हो रहा है।इंफेक्शन के कारण उन्हें सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही है और बिस्तर पर लगातार लेटे रहने के कारण शरीर के पिछले हिस्से (पीठ और कमर) में बड़े-बड़े और दर्दनाक घाव निकल आए हैं। इस युवा भाई की जान बचाने के लिए टीम निशा बबलू सिंह के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए आज से एक महा-मुहिम की शुरुआत की है। समाज के हर वर्ग को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। टीम के वरिष्ठ सदस्यों और समाजसेवियों ने सोशल मीडिया परिवार, नगर के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं और क्षेत्र के सभी देवदूतों से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है।संजय यादव हमारे बीच का एक युवा भाई है, जिसका पूरा जीवन आगे पड़ा है। वह अपने मां-बाप का इकलौता सहारा है। इस संकट की घड़ी में आप सभी का एक छोटा सा सहयोग उसकी जिंदगी बचा सकता है। ईश्वर आपकी इस नेकी का फल आपको जरूर देगा। आइए, इस मुहिम का हिस्सा बनें। यदि आप संजय यादव की जान बचाने और उनके इलाज में सहयोग करना चाहते हैं, तो सीधे उनके व्यक्तिगत नंबर पर अपनी स्वेच्छा अनुसार आर्थिक मदद भेज सकते हैं। मदद के लिए आधिकारिक नंबर +91 9305504311 (संजय यादव)
जिंदगी की जंग लड़ रहा सोनभद्र का एकलौता चिराग 25 लाख खर्च होने के बाद भी हालत गंभीर, टीम निशा बबलू सिंह ने की आर्थिक मदद की बड़ी अपील
Related Posts
Add A Comment

