सुखपुरा (बलिया), 3 जुलाई। थाना सुखपुरा पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा तथा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह एवं कांस्टेबल हरिओम जायसवाल क्षेत्र में वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और वारंटियों की तलाश के दौरान ग्राम केशरुआ पहुंचे। वहां न्यायालय एसीजेएम प्रथम, बलिया द्वारा जारी वारंट के आधार पर गोपाल (40 वर्ष), पुत्र जनार्दन, निवासी केशरुआ, थाना सुखपुरा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु.नं. 12968/2025 में धारा 115(2) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।

