गाजीपुर। जनपद में शनिवार को पुलिस विभाग की ओर से क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक/साइबर अशेषनाथ सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर भास्कर कुमार के स्थानांतरण पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दोनों अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक/साइबर अशेषनाथ सिंह का स्थानांतरण बदायूं तथा क्षेत्राधिकारी नगर भास्कर कुमार का स्थानांतरण मुरादाबाद जनपद में हुआ है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की और नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल सम्मान, आत्मीयता और भावुकता से भरा रहा।
गाजीपुर में दो सीओ को भावभीनी विदाई, एसपी ने उत्कृष्ट कार्यों की सराहना कर दी शुभकामनाएं
Related Posts
Add A Comment

