चोपन (सोनभद्र), 05 जुलाई 2026 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चोपन मंडल की महत्वपूर्ण मासिक बैठक रविवार को चोपन नगर स्थित श्याम लाज के सभागार में अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे द्वारा किया गया। बैठक का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ हुआ। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने कहा कि पार्टी के दिशा-निर्देशानुसार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पखवाड़ा (23 जून से 6 जुलाई) चोपन मंडल के सभी बूथों पर पूरी निष्ठा के साथ मनाया गया।
उन्होंने आगामी सांगठनिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा संगठन को आधुनिक और तकनीक-युक्त बनाने के लिए अब सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर अपनी शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करानी होगी। सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और समितियां इस कार्य को समयबद्ध तरीके से प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें।
मुख्य अतिथि राजेश अग्रहरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बताया कि आगामी 9 जुलाई को भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष का जनपद सोनभद्र में प्रथम आगमन होने जा रहा है। इस आगमन को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए चोपन मंडल की सभी समितियों को पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय होना पड़ेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व सभी समितियां अपनी आंतरिक बैठकें पूरी कर लें और स्वागत की भव्य तैयारियां सुनिश्चित करें। इसी क्रम में, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, इसलिए हमें संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाना होगा। इस सांगठनिक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंडल पदाधिकारियों और महिला विंग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता राजन जायसवाल, प्रदीप अग्रवाल, तेजवंत पाण्डेय। मातृशक्ति (महिला नेत्री) मीनू चौबे, सोनी रावत, शबनम मिश्रा। मंडल पदाधिकारी मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, मनीष तिवारी, हिमांश प्रियदर्शी। बैठक के समापन पर उपस्थित सभी शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने आगामी सभी कार्यक्रमों को पूरी तरह सफल बनाने और प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को भव्य रूप देने का सामूहिक संकल्प लिया।
चोपन में भाजपा की सांगठनिक बैठक संपन्न प्रदेश अध्यक्ष के ऐतिहासिक स्वागत की रूपरेखा तैयार
Previous Articleअध्यादेश वापस लेने के आश्वासन पर खत्म हुई धौलाना तहसील की हड़ताल
Related Posts
Add A Comment

