भांवरकोल (गाजीपुर)। दृष्टि उजागर मानसून शुरू हुए करीब 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन भांवरकोल और मुहम्मदाबाद क्षेत्र में अब तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। खेत सूखे पड़े हैं और धान की रोपाई का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
मुहम्मदाबाद क्षेत्र सब्जी उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। गौसपुर, बच्छलपुर, सेमरा, शेरपुर, कुंडेसर, मुड़ेरा, बसनिया और खैराबारी सहित कई गांवों में किसान बरसाती सब्जियों की खेती करते हैं। बारिश के अभाव में अभी तक खेतों में सब्जियों की बुवाई नहीं हो सकी है। वहीं जिन किसानों ने मिर्च समेत अन्य फसलों की नर्सरी तैयार की है, वे तेज धूप और नमी की कमी के कारण खराब होने लगी हैं।
किसानों का कहना है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो धान के साथ-साथ सब्जियों की फसल पर भी गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा, जिससे उत्पादन और आय दोनों प्रभावित होंगे।
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, धान की रोपाई और सब्जी की खेती पर संकट
Related Posts
Add A Comment

