रेवती (बलिया)। बलिया जनपद की रेवती थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रेवती पुलिस को यह सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार, प्रभाकर कुमार राम पुत्र रंजीत राम, निवासी नवकागांव दयाछपरा, थाना रेवती का INFINIX NOTE 30 5G मोबाइल फोन थाना क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था। इस संबंध में उन्होंने थाना रेवती में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने CEIR पोर्टल पर मोबाइल को पंजीकृत कर सर्विलांस के माध्यम से उसकी तलाश शुरू की।
लगातार प्रयास के बाद 6 जुलाई 2026 को रेवती पुलिस ने लगभग 15 हजार रुपये मूल्य का गुमशुदा मोबाइल थाना क्षेत्र से बरामद कर नियमानुसार उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया।
मोबाइल वापस मिलने पर प्रभाकर कुमार राम ने रेवती पुलिस की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राज केसर सिंह, उपनिरीक्षक सचिन सरोज, कांस्टेबल योगेन्द्र तथा कांस्टेबल शिव प्रसाद शामिल रहे।

