Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » तहसील समाधान दिवस में किसानों का धरना, कार्रवाई न होने पर किसानों ने की नारेबाजी
lucknow

तहसील समाधान दिवस में किसानों का धरना, कार्रवाई न होने पर किसानों ने की नारेबाजी

adminBy adminMonday, 6 July 2026, 19:45 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

लखनऊ, मोहनलालगंज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार तहसील दिवस में शिकायतें और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद संबंधित विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं करते हैं। उल्टा कई विभाग झूठी और भ्रामक आख्या लगाकर शिकायतों का निस्तारण दिखा देते हैं, जिससे ग्रामीणों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।धरने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी आपूर्ति उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि कमालपुर विचिलखा से कुबहरा तक लगभग छह सौ मीटर कच्चे मार्ग के निर्माण एवं डामरीकरण के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन विकास खंड स्तर से यह कहकर मामला टाल दिया गया कि भूमि वन विभाग की है। इस कारण वर्षों से ग्रामीणों को बदहाल मार्ग से आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष की ओर से अधिकारियों को पांच सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा गया। संगठन का कहना था कि इन मांगों को लेकर भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन किसी भी बिंदु पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज किसानों और संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल वन विभाग के प्रतिनिधि को बुलाया। मौके पर केवल फॉरेस्ट गार्ड के पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी आपूर्ति ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि वन विभाग से एनओसी प्राप्त होते ही कमालपुर विचिलखा से कुबहरा तक छह सौ मीटर कच्चे मार्ग का डामरीकरण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।धरना-प्रदर्शन में संगठन के मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर, प्रदेश सचिव दिनेश यादव, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला महामंत्री राम सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश यादव सहित राम कुमार यादव, अरविंद कुमार, पुनवासी एवं दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Views: 117
crime latest news news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleपचास साल पुराने कब्जे पर फर्जी मुकदमे का आरोप, सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार
Next Article हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

Related Posts

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.