पखनपुरा में कारगिल शहीद इश्तियाक खान की स्मृति में आयोजित मिनी पोल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा एवं अंतिम सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में आजाद स्पोर्टिंग क्लब कुर्रार्और अल-मिज़ान फुटबॉल क्लब पखनपुरा की टीमें आमने-सामने थीं।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि, कुर्रा की टीम ने मिले मौकों का बेहतर फायदा उठाया और शानदार तालमेल दिखाते हुए दो गोल दागकर मुकाबले को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ ही कुर्रा की टीम ने शान से फाइनल में प्रवेश किया।
खेल भावना और अनुशासन पर जोर
मैच के दौरान मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जुबेर अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा
ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
इस दौरान अकरम सिद्दीकी ने मैच का बेहतरीन आंखों देखा हाल (कमेंट्री) सुनाकर दर्शकों को बांधे रखा। प्रतियोगिता के संयोजक और समाजसेवी शेख तनवीर ने बताया कि यह टूर्नामेंट कारगिल युद्ध के वीर शहीद इश्तियाक खान की याद में आयोजित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि जगाना और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबर, गुफरान, सैफ, दानिश और कैफ उर्फ राजा सहित सभी स्थानीय युवा स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
आज होगा खिताबी मुकाबला
प्रतियोगिता का महामुकाबला यानी फाइनल मैच बुधवार की शाम आजाद स्पोर्टिंग क्लब कुर्ला और देवैथा के बीच खेला जाएगा। चूंकि दोनों ही टीमें पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल तक पहुंची हैं, इसलिए एक बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। आयोजकों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं और फाइनल मैच का आनंद लें।
कुर्रा ने पखनपुरा को 2-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, आज देवैथा से होगा खिताबी मुकाबला
Related Posts
Add A Comment

