बांसडीह, बलिया, 15 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बांसडीह रोड पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से गुम हुआ एक मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, आवेदक का ओप्पो F13 मोबाइल फोन साहौं क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था। इसकी सूचना आवेदक ने स्वयं CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मोबाइल की लोकेशन बिहार के बक्सर जनपद में मिली। इसके बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर मोबाइल थाना बांसडीह रोड मंगवाया।
पुलिस ने करीब 23,999 रुपये कीमत का गुमशुदा मोबाइल बरामद कर नियमानुसार उसके स्वामी को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने बांसडीह रोड पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक वंश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, सहायक उपनिरीक्षक वीरकर कुमार तथा आरक्षी सौरभ सिंह की प्रमुख भूमिका रही।
बांसडीह रोड पुलिस ने गुम हुआ 24 हजार रुपये का मोबाइल बरामद कर मालिक को लौटाया
Next Article दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

