बेल्थरा रोड, बलिया, 15 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उभांव पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना उभांव में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के पिन्टू राजभर उर्फ राजकुमार राजभर, निवासी अवाया, थाना उभांव ने उसके घर में घुसकर छेड़खानी की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना उभांव में मु.अ.सं. 162/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 74, 76, 333, 115(2) एवं 351(3) में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर बुधवार को आरोपी पिन्टू राजभर उर्फ राजकुमार राजभर (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सुमित कुमार एवं कांस्टेबल अनिल सिंह ने की।
घर में घुसकर छेड़खानी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
Previous Articleदुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

