गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के विशेष आग्रह पर सोमवार को सैदपुर ब्लॉक के तेतारपुर ग्राम पंचायत में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। लगातार हो रही तेज बारिश के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा। शिविर में करीब 300 लोगों ने अपनी आंखों की निःशुल्क जांच कराई।
शिविर में जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक और व्यवस्थापक धीरज सिंह ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
बताया गया कि तेतारपुर ग्राम पंचायत, जो एमएलसी विशाल सिंह चंचल का पैतृक गांव है, वहां आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने नेत्र परीक्षण शिविर की मांग की थी। इसके बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल से संपर्क कर गांव में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित कराने का अनुरोध किया, जिसके फलस्वरूप इस शिविर का सफल आयोजन हुआ।
ग्रामीणों ने इस पहल के लिए एमएलसी विशाल सिंह चंचल का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा बताया।
गौरतलब है कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयासों से गाजीपुर के सभी 16 विकास खंडों में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में अब तक करीब 7,000 लोगों की आंखों की जांच की जा चुकी है, जबकि 1,000 से अधिक मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जा चुका है।
तेज बारिश के बीच भी उमड़ा जनसैलाब, तेतारपुर में 300 लोगों ने कराया निःशुल्क नेत्र परीक्षण
Related Posts
Add A Comment

