(गाजीपुर)। आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में जखनियां विधानसभा क्षेत्र में भीम आर्मी का 11वां स्थापना दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर संगठन की स्थापना का जश्न मनाया तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष भाई जितेंद्र के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जखनियां विधानसभा के भावी प्रत्याशी विनय सागर ने कहा कि भीम आर्मी अपनी स्थापना से ही गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई लड़ती आ रही है। उन्होंने कहा कि समाज में समानता और सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना आवश्यक है।
मंडल प्रभारी गोरखनाथ बौद्ध ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने और जनाधार मजबूत करने का संकल्प दिवस भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेक्टर एवं बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने का आह्वान किया, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरकर सफलता प्राप्त की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने सामाजिक परिवर्तन, बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा तथा संगठन की मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी दिनेश बौद्ध, किसान मोर्चा संयोजक अनिल, भाईचारा मंडल प्रभारी विकास राव, पूर्व मंडल प्रभारी मनोज कुमार गौतम, पूर्व जिला प्रभारी विनोद बौद्ध, विधानसभा उपाध्यक्ष अजीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष राहुल रावते, पत्रकार प्रिंस कुमार, युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष चंदन कुमार, ऋतिक सहित बड़ी संख्या में सेक्टर, दक्ष एवं बूथ अध्यक्षों के साथ संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्थापना दिवस पर गरजी भीम आर्मी: 2027 विधानसभा चुनाव में जीत का लिया संकल्प, कार्यकर्ताओं ने काटा केक
Related Posts
Add A Comment

