Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

डीएम, एसपी, सीडीओ, डीपीआरओ सहित हिण्डालको प्रबंधन ने रवि सिंह को दी शुभकामनाएँ, भारत का प्रतिनिधित्व करने थाईलैंड के लिए हुए रवाना |

Monday, 27 July 2026, 21:19 IST

ओबरा महाराणा प्रताप नगर के अय्यप्पा स्कूल में आयोजित हुआ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

Monday, 27 July 2026, 21:18 IST

सोनभद्र राजस्व वादों, अंश निर्धारण और कृषक दुर्घटना बीमा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Monday, 27 July 2026, 21:17 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्र 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, कलेक्ट्रेट सभागार में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
सोनभद्र

सोनभद्र 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, कलेक्ट्रेट सभागार में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

adminBy adminWednesday, 22 July 2026, 20:34 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र (22 जुलाई 2026)। आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त तक संचालित होने वाली पावन कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में आ गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों, धर्मगुरुओं व मंदिर पुजारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, विशेष सफाई, शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा स्वास्थ्य सेवाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में बड़ी संख्या में कांवड़िये विजयगढ़ किले के समीप स्थित ऐतिहासिक राम सरोवर से पवित्र जल उठाकर शिवद्वार मंदिर तक पैदल व वाहनों के माध्यम से प्रस्थान करते हैं। ऐसे में पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा में कोई कसर नहीं रहनी चाहिए। विजयगढ़ किले से लेकर शिवद्वार मंदिर तक जाने वाले सभी संपर्क मार्गों का पैचवर्क व मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण कराया जाए ताकि कहीं भी गड्ढे या अवरोध न रहें। राम सरोवर व विजयगढ़ क्षेत्र के समीप अस्थायी प्रकाश व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल और विश्राम स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया कि यात्रा मार्ग पर ढीले तारों को तत्काल कसा जाए और मंदिर परिसरों के आसपास निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं पंचायती राज विभाग को शिवद्वार मंदिर, विजयगढ़ क्षेत्र व संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। नियमित कूड़ा निस्तारण, अस्थायी शौचालय, टेंट व रात्रि विश्राम स्थलों की सुचारू व्यवस्था करने को कहा गया। यात्रा की प्रभावी निगरानी के लिए जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जिसमें पुलिस, प्रशासन व संबंधित विभागों के अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी ताकि किसी भी आपात सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया। एसपी ने निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा में डीजे की ऊंचाई निर्धारित सरकारी मानकों के अनुरूप ही रहे। इसके लिए पूर्व सत्यापन कराया जाए तथा डीजे संचालकों को नोटिस जारी की जाए ताकि ढीले विद्युत तारों से टकराने जैसी कोई दुर्घटना न हो। यात्रा मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कराने, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, पार्किंग स्थल चिन्हित करने और सुगम यातायात प्रबंधन के कड़े निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से अनिल कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक) वागीश कुमार शुक्ला (अपर जिलाधिकारी वि0/रा0) रमेश चंद्र (अपर जिलाधिकारी न्यायिक) रोहित यादव (अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे)आशीष त्रिपाठी (उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज)
सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिवद्वार मंदिर के मुख्य पुजारी, स्थानीय धर्मगुरु, व्यापारी प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Views: 17
crime latest news news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसोनभद्र जनसुनवाई में लापरवाही पर जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध
Next Article सोनभद्र थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियान के तहत 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Related Posts

डीएम, एसपी, सीडीओ, डीपीआरओ सहित हिण्डालको प्रबंधन ने रवि सिंह को दी शुभकामनाएँ, भारत का प्रतिनिधित्व करने थाईलैंड के लिए हुए रवाना |

Monday, 27 July 2026, 21:19 IST

ओबरा महाराणा प्रताप नगर के अय्यप्पा स्कूल में आयोजित हुआ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

Monday, 27 July 2026, 21:18 IST

सोनभद्र राजस्व वादों, अंश निर्धारण और कृषक दुर्घटना बीमा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Monday, 27 July 2026, 21:17 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

डीएम, एसपी, सीडीओ, डीपीआरओ सहित हिण्डालको प्रबंधन ने रवि सिंह को दी शुभकामनाएँ, भारत का प्रतिनिधित्व करने थाईलैंड के लिए हुए रवाना |

Monday, 27 July 2026, 21:19 IST

ओबरा महाराणा प्रताप नगर के अय्यप्पा स्कूल में आयोजित हुआ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

Monday, 27 July 2026, 21:18 IST

सोनभद्र राजस्व वादों, अंश निर्धारण और कृषक दुर्घटना बीमा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Monday, 27 July 2026, 21:17 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.