भांवरकोल (गाजीपुर)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के नयी मंडी समिति में एक भब्य कार्यक्रम के दौरान भांवरकोल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गोड़उर गांव में राजकीय आईटीआई कॉलेज और आधुनिक ड्रग्स वेयरहाउस परियोजना का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार गांव-गांव तक शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और स्थानीय विकास को एक नई रफ्तार व दिशा मिलने की उम्मीद है।
सीएम योगी ने गाजीपुर के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि यह भूमि पूर्व विधायक सहित सात नवजवानों की निर्मम हत्या याद है न । वीरों, साहित्यकारों और महान विभूतियों की रही है। उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर शहीद राम उग्र पांडेय, हिंदी साहित्यकार कुबेरनाथ राय, गोपाल राय और गोपालराम गहमरी जैसी महान हस्तियों का विशेष रूप से उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोड़उर गांव में राजकीय आईटीआई कॉलेज और आधुनिक ड्रग्स वेयरहाउस परियोजना का किया लोकार्पण
Related Posts
Add A Comment

