सोनभद्र ब्यूरो । जनपद सोनभद्र के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में अमर शहीद सरदार भगत सिंह की अमर स्मृति में पर्यावरण बैंक द्वारा संचालित पेड़ से ही प्राण है, पेड़ लगाएं-पेड़ बचाएं अभियान के अंतर्गत भव्य पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने परिसर में पीपल एवं बरगद के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन का संदेश दिया। पौधरोपण के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, समाजशास्त्रियों व नागरिकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें बचाकर वृक्ष बनाने का संकल्प दिलाया। संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा वृक्षो रक्षति रक्षित अर्थात यदि हम वृक्षों की रक्षा करेंगे, तो वृक्ष हमारी रक्षा करेंगे। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को अपना नैतिक दायित्व समझना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि आगामी 1 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक लगातार 14 दिनों तक मातृभूमि की वेदी पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले देश के अमर शहीदों और महान महापुरुषों की पावन स्मृति में सोनभद्र जनपद के विभिन्न स्थलों पर कुल 11,000 पौधों का रोपण किया जाएगा।पर्यावरण जागरूकता के इस पावन अवसर पर अभिषेक मिश्रा, कान्ती सिंह,राजाराम दूबे सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी, पर्यावरण प्रेमी तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सोनभद्र पेड़ से ही प्राण है अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया पौधरोपण 1 से 14 अगस्त तक लगेंगे 11 हजार पौधे
Related Posts
Add A Comment

