एक पेड़ माँ के नाम को नई ऊँचाइयों पर ले जाते हुए शुक्रवार को अनपरा तापीय परियोजना परिसर में एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऊर्जा विभाग के उच्च प्रबंधन के निर्देशों के अनुपालन में, मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) इं. अजय कुमार कटियार के कुशल नेतृत्व में अनपरा परियोजना ने कुल 20,200 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया हरित इतिहास रच दिया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डी-परियोजना परिसर में तकनीकी भवन के सामने स्थित पार्क में हुआ। परियोजना प्रमुख इं. अजय कटियार, महाप्रबंधक प्रशासन इं. एस.एन. मिश्र, महाप्रबंधक (द ताप) इं. प्रशांत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (ब ताप) इं. चंद्र प्रकाश, महाप्रबंधक (अ ताप) इं. डी.के. सिंह और महाप्रबंधक सिविल इं. निशीथ शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान आम्रपाली, मल्लिका, चौसा, थाई बनाना, एप्पल बेर, थाई अमरूद, जामुन, आँवला, बेल, नींबू, बहेड़ा और अशोक जैसी उन्नत व विभिन्न प्रजातियों के सैंकड़ों फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।
उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीजीएम इं. अजय कुमार कटियार ने कहा, केवल पौधे लगा देना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखना और बड़ा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है।
उन्होंने हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, जल संरक्षण करने और बिजली की बचत को अपनी आदत में शामिल करने का सशक्त संदेश दिया। महाप्रबंधक प्रशासन इं. एस.एन. मिश्र ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान के तहत वन विभाग के सहयोग से वन भूमि पर 20,000 पौधे और परियोजना परिसर में विभिन्न स्थानों पर लगभग 500 फलदार एवं औषधीय पौधे रोपे गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरित पर्यावरण ही एक स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।इस वृहद पौधारोपण अभियान में अनपरा तापीय परियोजना के तमाम विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधीक्षण अभियंता इं. विमलेंद्र सिंह, इं. चंद्रविजय, इं. राणा प्रताप मल्ल, इं. अजय अग्रवाल, उप महाप्रबंधक (लेखा) एस.पी. यादव, अधिशासी अभियंता इं. आर.के. सिंह, इं. अदालत वर्मा, इं. मनोज यादव, इं. अशोक कुमार, इं. बृजेंद्र सिंह, इं. प्रमोद यादव, इं. सौदान सिंह, लेखाधिकारी अशोक चौधरी,
सहायक अभियंता इं. राजेश पांडेय, इं. अभय कुमार, इं. विजय कुमार, इं. अजय सिंह, इं. वीर प्रताप, इं. प्रिंस कुमार, इं. अजय मौर्या, इं. एस.पी. सिंह, पंकज त्रिपाठी सहित भारी संख्या में बिजली कर्मी उपस्थित रहे।
अनपरा में वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत रचा गया हरित इतिहास 20,200 पौधे रोपकर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश
Related Posts
Add A Comment

