सोनभद्र । धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान द्वारा आगामी 1 नवम्बर 2026 को स्व. विजया देवी की स्मृति में आयोजित होने वाले वार्षिक स्थापना दिवस समारोह के पूर्व संस्थान का व्यापक स्तर पर विस्तार किया गया है। योग गुरु आचार्य अजय पाठक के मार्गदर्शन तथा संस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष व संरक्षक रमेश सिंह, राष्ट्रीय महिला प्रभारी अनामिका अग्निहोत्री एवं राष्ट्रीय महिला सह-प्रभारी साक्षी शाक्य की संस्तुति पर देश के विभिन्न राज्यों में योग साधकों को नवीन जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संस्थान द्वारा दिल्ली की साक्षी शाक्य को धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान का राष्ट्रीय सह-महिला प्रभारी मनोनीत करने के साथ ही आगामी 1 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह का विशेष महिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।संस्थान के विस्तार एवं योग क्रांति को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से कई राज्यों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रदेश प्रभारियों की घोषणा की गई है। जागृति धीमान प्रदेश प्रभारी (हिमाचल प्रदेश) शिखा मिश्रा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (मध्य प्रदेश) स्नेहा बिस्वास राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (पश्चिम बंगाल)
अनामिका राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (चंडीगढ़) श्रेया तिवारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (झारखंड) वैष्णवी रघुवंशी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (गुना, मध्य प्रदेश)
आरती संजय सरवदे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (महाराष्ट्र) अक्षिता गोस्वामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (बागपत, उत्तर प्रदेश)
आयुषी बिष्ट राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (पंजाब) योगाचार्या अर्पिता उपाध्याय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश)
काजल कुमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (दिल्ली) नवनियुक्त राष्ट्रीय महिला सह-प्रभारी साक्षी शाक्य ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य योग और आयुर्वेद की क्रांति के माध्यम से समाज को रोगमुक्त, नशामुक्त बनाना तथा स्वदेशी अभियान के प्रति जनजागरण फैलाना है। भारत सरकार की फिट इंडिया मुहिम के तहत कार्यकर्ता देश भर में घर-घर योग अभियान चला रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी संदीप मद्देशिया एवं चंडीगढ़ के प्रदेश प्रभारी प्रभाकर गिरी ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्थान योग क्रांति के जरिए विश्व भर में लोगों को योग व आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान और स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ अभियान को एक जनआंदोलन का रूप दे रहा है।
धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान ने किया राष्ट्रीय व प्रांतीय महिला कार्यकारिणी का गठन दिल्ली की साक्षी शाक्य बनीं स्थापना दिवस महिला प्रभारी
Related Posts
Add A Comment

