रसड़ा (बलिया): क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शारदा नारायण हॉस्पिटल, मऊ के तत्वावधान में शनिवार को रसड़ा में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन स्टेशन रोड स्थित ब्रिक्स लॉन (डॉ. रामबाबू के सामने) में किया गया, जहां बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में मऊ से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच की। प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. मलिक अताउर रहमान ने पित्त की थैली, किडनी की पथरी, फिस्टुला, हर्निया एवं विभिन्न प्रकार की गांठों से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मालविका राय ने मरीजों की आंखों की विस्तृत जांच की। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के पूर्व चेयरमैन बशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध हो जाती है।
शिविर के आयोजक डॉ. रिजवान अंसारी, भाजपा नेता अविनाश सोनी एवं स्वर्णकार समाज सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सोनी ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने लोगों से समय-समय पर आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने की अपील भी की।
रसड़ा में लगा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर, मोतियाबिंद का होगा मुफ्त ऑपरेशन
Related Posts
Add A Comment

