गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार 2 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दरौली चट्टी के पास से मुकदमा अपराध संख्या 260/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त अली हुसैन (26 वर्ष) पुत्र फज्जू खां निवासी ग्राम मुहम्मदपुर, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं मामले से जुड़े एक बाल अपचारी को भी विधिक प्रावधानों के तहत अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 75(3), 351(3), 61(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3/5(1) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त एवं बाल अपचारी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पाण्डेय एवं थाना जमानियां पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
जमानियां पुलिस ने पॉक्सो व धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी अभिरक्षा में
Related Posts
Add A Comment

