मनियर (बलिया)। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर थाना पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने एक पीड़ित को राहत दिलाते हुए ठगी की गई धनराशि में से 10,955 रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, मनियर निवासी कमला यादव के बैंक खाते से 30 मई 2026 को साइबर ठगों ने 1,13,861 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद मनियर थाना की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने संबंधित बैंकिंग संस्थाओं और तकनीकी माध्यमों की सहायता से ठगी की गई राशि में से 10,955 रुपये होल्ड कराए। इसके बाद Money Restoration Portal (MRM Portal) पर धारा 106(3) बीएनएसएस के तहत प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को यह राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने बलिया पुलिस एवं मनियर थाना पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।
इस कार्रवाई में प्रभारी साइबर हेल्पडेस्क उपनिरीक्षक धनंजय सिंह, मुख्य आरक्षी मनोज प्रजापति, कांस्टेबल आदर्श श्रीवास्तव तथा कांस्टेबल आकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मनियर, बलिया: साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले ₹10,955, पुलिस ने कराई धनराशि रिफंड
Previous Articleशादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

