रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र /अपनी अनुपम प्राकृतिक छटा, समृद्ध धार्मिक परंपराओं और पौराणिक पहचान के लिए विख्यात सोनभद्र जनपद एक बार फिर आस्था और शिवभक्ति के अद्भुत सागर में सराबोर होने जा रहा है। आगामी 25 अगस्त 2026 को रॉबर्ट्सगंज की पावन धरा से एक ऐतिहासिक व अति भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। इस महाआयोजन को लेकर पूरे जिले के साथ-साथ सीमावर्ती जनपदों और पड़ोसी राज्यों के शिवभक्तों में अभूतपूर्व उत्साह और अपार श्रद्धा देखी जा रही है। इस विशाल कांवड़ यात्रा का नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वार की पूज्य महामंडलेश्वरी श्री श्री 1008 सरितानंद गिरि जी महाराज करेंगी। पूज्य साध्वी जी के पावन सानिध्य में आयोजित होने जा रही इस यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजन समिति युद्ध स्तर पर जुट गई है। तैयारियों के तहत यात्रा मार्ग की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, जलाभिषेक के लिए जल संग्रह बिंदु और कांवड़ियों के विश्राम स्थलों का सूक्ष्म प्रबंधन किया जा रहा है। अनुमान जताया जा रहा है कि इस यात्रा में लाखों की संख्या में कांवड़िए और स्थानीय नागरिक शामिल होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले दूर-दराज के शिवभक्तों, कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं। पूज्य महामंडलेश्वरी सरितानंद गिरि जी महाराज के संयोजन में एक भव्य महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहाँ पूरी यात्रा के दौरान भक्तों के लिए प्रसाद और फलाहार की अनवरत व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने सोनभद्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता, सामाजिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं से आह्वान करते हुए कहा 25 अगस्त को आयोजित होने वाली इस अलौकिक एवं भव्य कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इसे ऐतिहासिक बनाएं। भगवान भोलेनाथ के पावन प्रसाद एवं दर्शन का आनंद लें और इस महान पुण्य कार्य के भागीदार बनें। सोनभद्र में आगामी 25 अगस्त को हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों की गूंज के साथ भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ेगा, जो इस क्षेत्र के धार्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा।
सोनभद्र में 25 अगस्त को रचेगा इतिहास निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वरी सरितानंद गिरी के सानिध्य में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, जुटेंगे लाखों शिवभक्त
Related Posts
Add A Comment

