गढ़वार (बलिया)। फेफना विधानसभा क्षेत्र के गढ़वार में आगामी 12 अगस्त को प्रतिवर्ष की भांति आयोजित होने वाली स्वर्गीय श्री विनोद राय की पुण्यतिथि को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से श्याम वाटिका पैलेस में एक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री जय प्रकाश वर्मा के सौजन्य से संपन्न हुआ।
चौपाल में कार्यक्रम की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि 12 अगस्त को बड़ी संख्या में नरही पहुंचकर स्वर्गीय विनोद राय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, विधानसभा संयोजक दुनदुन उपाध्याय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुप्ता, अजय सिंह, मंटू राय, प्रधान प्रतिनिधि दीपक कनौजिया, विजय वर्मा, राकेश सिंह, शमीम अंसारी (भोला), ग्रामीण प्रेस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सौरभ कुमार, सतीश उपाध्याय, शंभू वर्मा, राजनाथ सिंह, श्रवण चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह, धनश्याम सिंह, अरुण गुप्ता, अफसर खान, रिंकू उपाध्याय, कमलेश राय, सभासद मनोज सिंह, ग्राम प्रधान रोहित राजभर, चंदन प्रधान, योगेश राय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गढ़वार में विनोद राय की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने पर मंथन, 12 अगस्त को आयोजित होगा श्रद्धांजलि समारोह
Related Posts
Add A Comment

