भांवरकोल।। गाजीपुर
जिलाधिकारी के आदेशानुसार शुक्रवार को ग्राम पंचायत सोनाड़ी स्थित पंचायत भवन पर पूर्वाहन 11 बजे जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव पंकज त्रिपाठी उपस्थित थे इसचौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान/प्रशासक इरशाद अहमद ने की।
जन चौपाल में उपस्थित बी डी सी अजय राय उर्फ कन्हैया राय ने ग्राम सभा सोनाड़ी की बदहाल सड़कों और नालियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि गाँव के मुख्य रास्ते अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। बारिश के मौसम में जलजमाव होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, गाँव के भीतर बनी नालियों के टूटने के कारण जगह-जगह जलजमाव हो रहा है और पानी महीनों तक जमा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
बी डी सी अजय राय ने विकास कार्यों की जांच कराकर नई नालियाँ बनवाने और विभागीय शिथिलता की वजह से रुकी पेंशन योजनाओं (वृद्धा, विधवा, दिव्यांग) के तुरन्त निस्तारण की मांग की।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी प्रेमचन्द ने मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत सचिव पंकज त्रिपाठीको तत्काल प्रभाव से स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं के निस्तारण और पात्रों की पेंशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद जी ने अपने हाथों से केयर टेयर को हार्पिक दिये
इस जन चौपाल में ग्राम पंचायत सचिव पंकज त्रिपाठी, ग्राम रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष सुधीर राय, अजय रायउर्फ कन्हैया राय, विनोद राम आदि महिला पुरुष बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्राम सोनाड़ी में जन चौपाल का आयोजन, बी डी सी अजय राय ने उठाई रास्ते और नालियों की गंभीर समस्या
Related Posts
Add A Comment

