ओबरा/सोनभद्र आशीष मिश्रा। शासन द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं जन-जन में राष्ट्रहित की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को ओबरा तापीय विद्युत परियोजना परिसर में भव्य तिरंगा यात्रा का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ परियोजना के VIP Guest House से हुआ, जो Club No. 1 होते हुए पुन वीआईपी गेस्ट हाउस पहुँचकर संपन्न हुई। यात्रा का कुशल नेतृत्व ओबरा तापीय विद्युत परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) इंजी. दूधनाथ द्वारा किया गया। यात्रा के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामकर पूरे उत्साह, अनुशासन और उमंग के साथ सहभागिता की। भारत माता की जय, वन्दे मातरम् तथा तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है जैसे गगनभेदी देशभक्ति के नारों से संपूर्ण तापीय परियोजना क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो उठा। इस भव्य आयोजन में ओबरा तापीय विद्युत परियोजना एवं सीआईएसएफ के उच्चाधिकारियों ने मुख्य रूप से भाग लिया।
इंजी. एस.के. सिंघल (महाप्रबंधक – CTPS)
इंजी. निखिल चतुर्वेदी (महाप्रबंधक – प्रशासन)
इंजी. अजय कुमार राय (महाप्रबंधक – सिविल)
इंजी. एम.एम. चतुर्वेदी (महाप्रबंधक – B) एस.के. सिंह (कमांडेंट, CISF) इनके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सैकड़ों अधिकारी व कर्मचारी इस यात्रा के साक्षी बने। संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक (CGM) इंजी. दूधनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल हमारा प्रतीक मात्र नहीं है, बल्कि यह देश की अनूठी एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का परिचायक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। इस तिरंगा यात्रा ने ओबरा तापीय विद्युत परियोजना परिवार में एकता, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को एक नई ऊर्जा प्रदान की।
ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में उठी भव्य तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति एकजुटता, गौरव एवं समर्पण का दिया संदेश
Related Posts
Add A Comment

