Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं घोरावल-शिवद्वार मार्ग का सुंदरीकरण व मरम्मत कार्य जारी

Wednesday, 12 August 2026, 22:21 IST

तिरंगा महोत्सव में देशभक्ति के रंग में रंगा सोनभद्र स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

Wednesday, 12 August 2026, 22:19 IST

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Wednesday, 12 August 2026, 22:18 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » तिरंगा महोत्सव में देशभक्ति के रंग में रंगा सोनभद्र स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
सोनभद्र

तिरंगा महोत्सव में देशभक्ति के रंग में रंगा सोनभद्र स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

adminBy adminWednesday, 12 August 2026, 22:19 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सोनभद्र अजीत प्रताप सिंह। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, चुर्क में तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला एवं भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। तिरंगे के रंगों में सजे विद्यालय परिसर में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, आकर्षक रंगोली और कला प्रदर्शनी ने संपूर्ण वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष अजीत सिंह खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता तथा जिलाधिकारी चर्चित गौड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई कला प्रदर्शनी और देशभक्ति पर आधारित आकर्षक रंगोली का अवलोकन किया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और विविधता में एकता के संदेश को बखूबी प्रदर्शित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। महोत्सव में स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, बेसिक विद्यालय रौंप तथा समाज कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों की राष्ट्रभक्ति प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अभियान के प्रथम एवं द्वितीय चरण के तहत विद्यालयों में आयोजित पेंटिंग, रंगोली, वाद-विवाद तथा निबंध प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे स्वाभिमान, एकता और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम के धागे में पिरोने का सशक्त माध्यम है। युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, उनमें राष्ट्र धर्म की भावना विकसित करना हम सभी का दायित्व है। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि तिरंगे के नीचे हम सभी एक हैं और यही हमारे भारत देश की सबसे बड़ी ताकत है। नई पीढ़ी के दिलों में राष्ट्रप्रेम की भावना से ही विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकता है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि तिरंगा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से जोड़ना है। समस्त जनपदवासी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और ध्वज संहिता का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सदैव ध्यान रखें।
इस भव्य तिरंगा महोत्सव ने सोनभद्र जनपद में हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा के संदेश को घर-घर पहुँचाकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया।

Views: 5
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleजिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next Article कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं घोरावल-शिवद्वार मार्ग का सुंदरीकरण व मरम्मत कार्य जारी

Related Posts

कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं घोरावल-शिवद्वार मार्ग का सुंदरीकरण व मरम्मत कार्य जारी

Wednesday, 12 August 2026, 22:21 IST

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Wednesday, 12 August 2026, 22:18 IST

रेनुकूट-पिपरी-मुर्धवा मार्केट क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान संचालित

Wednesday, 12 August 2026, 22:17 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं घोरावल-शिवद्वार मार्ग का सुंदरीकरण व मरम्मत कार्य जारी

Wednesday, 12 August 2026, 22:21 IST

तिरंगा महोत्सव में देशभक्ति के रंग में रंगा सोनभद्र स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

Wednesday, 12 August 2026, 22:19 IST

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Wednesday, 12 August 2026, 22:18 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.